प्रवासी मजदूर से मिल सास को किया अगवा

कस्बा मल्लांवाला की एक महिला ने प्रवासी मजदूर के साथ मिलकर अपनी सास को अगवा कर लिया। मनप्रीत कौर निवासी अमृतसरिया वाली गली जिला सिरसा ने पुलिस को बताया कि उसके मायके बस्ती बोरु वाली मल्लांवाला जिला फिरोजपुर में है। वहां भाई बलजीत सिंह कैंसर से पीड़ित है। वहां भाभी सुनीता कौर और मां कुलवंत कौर भी रहती है। भाभी लंबे समय से मां को परेशान करती थी। 9 सितंबर को मां घर से लापता हो गई, पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। आरोप है कि भाभी ने प्रवासी मजदूर राजू के साथ मिलकर मां को अगवा कर कहीं छुपाया है। इधर, जांच अधिकारी एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयानों पर आरोपी बहू आैर प्रवासी मजदूर के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *