मर गई मासू​मियत:किशोर ने पतंग के लिए कत्ल किया 7 साल का एकमप्रीत

भास्कर न्यूज | अमृतसर एकमप्रीत की हत्या मामले को पुलिस ने 72 घंटे में ट्रेस कर लिया है। 16 नवंबर को गांव बाबोवाल में 7 साल के एकमप्रीत का शव मिलने पर हालात देखकर लगा कि किसी ने तंत्र-मंत्र के झांसे में यह हत्या की है, मगर जो किसी ने नहीं सोचा, निकला वह। यह वारदात एक 14 साल के किशोर ने पतंग लूटने के झगड़े में की। उसने गुस्से में ईंटें मारकर एकम को मारा और फिर वहां से भागकर घर पहुंच गया। किशोर के इस निर्मम कृत्य को सुन हर कोई खुद से यही सवाल कर रहा है क्या बच्चों में मासूमियत मरती जा रही है? खैर… बच्चे ने एसएचओ, अपनी मां और गांव के एक गणमान्य के सामने अपना जुर्म कबूला। पहले तो पुलिस को कुछ समझ नहीं आ रहा था, फिर एक फुटेज ने बच्चे पर शक पैदा किया। उसमें आरोपी और एकम एक खाली प्लाट में जाते हैं। मगर वहां से आरोप बच्चा बाहर आया ही नहीं। जबकि एकम की वहीं से लाश मिली। एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया आरोपी नाबालिग का घर एकमप्रीत के घर से 50 मीटर दूर है। वहीं आरोपी नाबालिग की मां ने रोते हुए बताया कि बेटे ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। बेटा पहले से ही बहुत जिद्दी है। बात-बात पर गुस्सा करता था। उसे बाहर जाने से भी मना करती थी लेकिन बात नहीं सुनता था। मोबाइल का भी इस्तेमाल करता था लेकिन ज्यादातर घर के बाहर ही अपने दोस्तों के साथ खेलता था। जिस मां का बच्चा इस दुनिया से चला गया, उसका दुख तो है लेकिन उसके बेटे की उम्र 14 साल है, उसने किस मानसिकता से हत्या कर दी, यह सोचकर दम घुट रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *