अमृतसर | एसजीपीसी ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी से संबंधित धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए लगाए होर्डिंग्स पंजाब सरकार द्वारा हटाने का नोटिस लिया है। सचिव प्रताप सिंह ने कहा 23 से 29 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में होर्डिंग्स लगाए थे। मगर अफसोसजनक है कि कई जगह से होर्डिंग्स हटा दिए गए हैं।


