रांची| नए साल के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 15 रुपए की कमी की गई है। नई कीमत 1 जनवरी से लागू हो गई है। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की दिसंबर में कीमत 1977 रुपए थी। अब 1962 रुपए चुकाने होंगे। 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


