नए साल के पहले दिन चिन्मय आश्रम में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का जाप

रांची | चिन्मय आश्रम से जुड़े भक्तों ने नए साल की शुरुआत विष्णु सहस्त्रनाम अर्चना के साथ की। बड़ा तालाब के किनारे चिन्मय मिशन आश्रम में पिछले 25 वर्षों से यह क्रम जारी है। नए साल के पहले दिन बुधवार को भी 100 से अधिक अनुयायियों ने इसमें भाग लिया और ईश्वर से सुख-समृद्धि, शांति और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। मुख्य यजमान के रूप में विष्णु जालान और उनकी धर्मपत्नी ने योगदान दिया। चिन्मय आश्रम के स्वामी परिपूर्णानंद महाराज ने भगवान विष्णु के 1000 नाम का जाप कराया। मौके पर सचिव श्याम टोरका, डॉ. अंजू कुमार, अशोक अग्रवाल, अरुण बुधिया, विजय शंकर साबू, अनिल साहू समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *