डीसी ने बॉक्सिंग व किक बॉक्सिंग प्लेयर को सम्मानित किया

अमृतसर | डीसी साक्षी साहनी ने ऑल इंडिया इंटरवरसिटी खेलो वतन पंजाब इंडिया, इंटर कॉलेज सीनियर नेशनल पंजाब स्टेट में मैडल जीतने वाले प्लेयर्स को सम्मानित किया। डीसी ने खिलाड़ियों से कहा कि वे पूरी लगन व मेहनत से खेल खेलें। ताकि ओलंपिक तक पहुंच सकें। खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खिलाड़ियों से अपील की कि वे चाइना डोर से दूर रहें और अन्य लोगों को भी चाइना डोर के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। इस मौके पर शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग क्लब के कोच बलदेव राज देव ने कहा कि हम यह प्रयास लगातार 10 वर्षों से कर रहे हैं और बच्चों को खेल से जोड़ रहे। इस मौके पर नेशनल प्लेयर पलविंदर कौर, नेशनल प्लेयर नैना शर्मा, भावना नेशनल प्लेयर गुरलीन कौर, खुशी जेटली व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *