बीकानेर-दिल्ली के बीच संचालित एलायंस एयर की फ्लाइट सेवाओं में बदलाव किया गया है। पहले यह फ्लाइट सातों दिन संचालित होती थी और बीकानेर से जयपुर तथा दिल्ली के बीच हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान करती थी। लेकिन कोहरे के कारण एलायंस एयर ने सप्ताह में केवल दो दिन, सोमवार और शुक्रवार को फ्लाइट केवल दिल्ली के लिए संचालित करने का निर्णय लिया है। एलायंस एयर ने बीकानेर से दिल्ली के बीच फ्लाइट के समय में भी परिवर्तन किया है। हालांकि यह बदलाव अस्थायी है, और भविष्य में कोहरे की स्थिति में सुधार के बाद समय में फिर बदलाव किया जा सकता है। नई समय-सारिणी पर नजर : अब बीकानेर से दिल्ली के लिए फ्लाइट सुबह 8.55 बजे रवाना होगी और सुबह 10.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से बीकानेर के लिए फ्लाइट सुबह 7 बजे रवाना होकर सुबह 8.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी।


