बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे 17 ई-रिक्शा पकड़े, 5-5 हजार रूपए के काटे चालान

परिवहन विभाग ने अवैध रूप से बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उड़नदस्ते ने शहर के कुम्हेर गेट, बिजलीघर चौराहा, हीरादास, अटल बंध समेत अन्य स्थानों से 17 ई-रिक्शा पकड़े। इन सबसे खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5-5 हजार रुपए का चालान काटा गया है। जानकारी के अनुसार शहर में जिला प्रशासन के ​आदेश के बाद भी अवैध रूप से बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा का संचालन हो रहा था। इससे मुख्य बाजार में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी और व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। इसी को लेकर भास्कर के 30 दिसंबर के अंक में ”मुख्य बाजार के एंट्री प्वाइंट पर ​बैरिकेडिंग, चलाने की अनुमति ढाई घंटा, ​दिनभर लगा रहे जाम” शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जिला कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार को शहरभर में बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। परिवहन इंस्पेक्टर टीकेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह से ही कुम्हेर गेट, बिजलीघर चौराहा, हीरादास, अटल बंध समेत अन्य स्थानों ई-रिक्शा की जांच की। इस दौरान 17 ई-रिक्शा पकड़े, जो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे। इन सबसे खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5-5 हजार रुपए का चालान काटा गया है। सभी चालकों को जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *