संदेशे आते हैं… बॉलीवुड के सिंगर रूप कुमार और सोनाली राठौर ने देर रात तक लोगों को खूब झुमाया

झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती समारोह के अवसर पर शनिवार को विधानसभा परिसर में संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य के कलाकार सहित देशभर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। नृत्य, गीत, संगीत, कविता से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर मुंबई से आए जानेमाने गायक रूप कुमार राठौर व उनकी प|ी सोनाली राठौर जैसे ही मंच पर पहुंची लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। रूप कुमार राठौर ने बॉडर फिल्म का सॉन्ग संदेशे आते हैं… जैसे ही गाना शुरू किया, पूरा मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लोग भावुक भी हो गए। वहीं सोनाली राठौर ने पूरा दुख और आधा चांद गीत के बोल से खूब वाहवाही बटोरी। गीतों के धुन से पूरा विधानसभा परिसर मंत्रमुग्ध हो उठा। हास्य कलाकार रवींद्र जॉनी ने लोगों को अपने चुटकुलों से गुदगुदाया। डॉ. दिनेश बावरा ने भी हास्य कविताओं से लोगों को खूब लोटपोट किया। मृणालिनी के गजल ने किया मंत्रमुग्ध गायिका डॉ. मृणालिनी अखौरी ने चिट्ठी आई है…, चांदी जैसा रंग है तेरा…और दमादम मस्त कलंदर.. गजल की प्रस्तुति दी।जमशेदपुर की सुमी श्रेया ने तेरे बिन नहीं जीना मरजाना ढोलना…, ये तुने क्या किया… गीत से सबको झुमाया। टॉम मुर्मू ने संथाली गानों से बांधा समां कलाकारों को अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया सोनाली राठौर ने पायो जी मैंने राम रतन धन पायो… भजन से शुरूआत की। इसके बाद रूप कुमार राठौर ने तेरे लिए हम हैं जिए होंठो को सिए… गाकर समां बांध दिया। जब राठौर ने आंखे तेरी कितनी हंसी कि आशिक मैं बन गया हूं… गाना शुरू किया पूरा माहौल संगीतमय हो गया। उन्होंने सादगी तो हमारी जरा देखिए…, लग जा गले…, तेरी मिट्‌टी में मरजावां, तुझमें रब दिखता है… जैसे एक से बढ़कर एक गाने गाए। कार्यक्रम में चाईबासा से आए परमानंद नंदा और सरायकेला-खरसावां के कलाकारों ने छऊ नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। गायक टॉम मुर्मू ने संथाली गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। गुरुजी को याद करते हुए जैसे ही गाया… दिशोम गुरु हम सब के अंदर जिंदा हैं.. शिबू सोरेन की कथा गाएगा ये जहां… इस बोल को सुनते ही पूरा मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। टॉम ने संथाली भाषा में अपने बनाए रसका मोने गीत भी प्रस्तु​त किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *