रांची| रांची वीमेंस कॉलेज, रांची में शनिवार को स्किल इंडिया ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत अमेजन वेब सर्विसेस सर्टिफिकेशन कोर्स का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से बीएससी आईटी तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया है, ताकि उन्हें उभरते डिजिटल युग में आधुनिक क्लाउड तकनीक का व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हो सके। इसमें छात्रों को क्लाउड कंप्यूटिंग, एडब्ल्यूएस इंफ्रास्ट्रक्चर, मशीन लर्निंग, सिक्योरिटी मॉडल तथा इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स के बारे में बताया जाएगा, जिससे वे वैश्विक स्तर पर रोजगार के नए अवसरों का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. स्वर्णिम, कोऑर्डिनेटर डॉ. नम्रता सिन्हा, डॉ. प्रीति मिंज तथा डॉ. डॉली कुमारी उपस्थित रहीं। स्किल इंडिया ट्रेनिंग प्रोग्राम के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा यह कोर्स संचालित किया जाएगा, जिसमें छात्राओं को प्रायोगिक सेशन, लाइव लैब, उद्योग आधारित प्रोजेक्ट कराया जाएगा।


