पंजाब के उद्योग मंत्री अरोड़ा ने लॉन्च किया पॉइटैक्स-2025 का लोगो

अमृतसर| पंजाब में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने शनिवार को 19वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो— पॉइटैक्स 2025—का आधिकारिक लोगो जारी किया। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित यह मेगा ट्रेड एक्सपो 4 से 8 दिसंबर तक अमृतसर में आयोजित होगा, जिसमें पंजाब सरकार होस्ट स्टेट की भूमिका निभाएगी। उत्तर भारत के प्रमुख ट्रेड फेयर के रूप में पहचान बना चुका पॉइटैक्स उद्योग, नवोन्मेष, उद्यमिता और वैश्विक साझेदारी का केंद्र बन रहा है। लोगो लॉन्च कार्यक्रम में उद्योग विभाग के प्रशासनिक सचिव के.के. यादव, निदेशक उद्योग सुरभि मलिक, पंजाब इन्फोटेक के एमडी जसप्रीत सिंह, पीएसडीसीसीआई पंजाब के चेयर करण गिल्होत्रा और सीनियर रीजनल डायरेक्टर भारती सूद मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *