गौर निताई यात्रा के उपलक्ष्य में पालकी यात्रा

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गौर राधा कृष्ण इस्कॉन मंदिर की ओर से गौर निताई रथ यात्रा के उपलक्ष्य में पालकी यात्रा निकाली गई। शनिवार शाम को निकाली पालकी यात्रा रात 10 बजे तक चली। बटाला रोड प्रेमनगर शिव मंदिर के पास से निकाली पालकी को सुंदर फूलों से सजाया गया। जिसमें श्री निताई गौर जी को विराजमान किया। कृष्ण भक्तों ने पालकी को अपने कंधों पर उठाया और कई गलियों में पहुंचे। जहां हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे, हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे महामंत्र का जाप करके नाचते रहे। श्री गौर निताई की पालकी जिन घरों में पहुंची वहां के परिवारों ने ठाकुर जी पर फूलों की वर्षा करके आरती उतारी। इसी दौरान उन्हें जूस, फ्रूट, ड्राइफ्रूट, देसी घी की मिठाई समेत अन्य कई तरह के व्यजनों का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में भक्तों में बांटा। गौर है कि 13 दिसंबर को गौर निताई जी की रथ यात्रा निकाली जाएगी। बाद दोपहर लारेंस रोड से शुरू होकर रथ यात्रा भंडारी पुल से हाल गेट, टाउन हाल से पिंक प्लाजा हाथी गेट से श्री दुर्ग्याणा जाकर समाप्त होगी। जहां दुर्ग्याणा कमेटी द्वारा रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा। वहीं रास्ते भर भक्तों द्व्रारा रथ यात्रा में शामिल भक्तों को खाने का सामान बांटा जाएगा। इससे पहले 12 दिसंबर शाम 6 बजे महाआरती और भजन संध्या होगी। जिसमें शहर के लोग पहुंचकर भजन संध्या का आनंद उठाएंगे। वहीं ठाकुर जी की आरती भी उतारेंगे। पालकी यात्रा में कृष्ण-भक्त नरिंदर अरोड़ा समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *