IND-SA दूसरा टेस्ट, मुथुसामी की हाफ सेंचुरी पूरी:वेरिने के साथ अर्धशतकीय साझेदारी; साउथ अफ्रीका का स्कोर 300 पार

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला जा रहा है। बरसापारा स्टेडियम में आज मुकाबले का दूसरा दिन है और पहला सेशन जारी है। साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 309 रन बना लिए हैं। टीम से सेनुरन मुथुसामी और काइल वेरिने क्रीज पर हैं। मुथुसामी अपना अर्धशतक पूरा कर चुके है। साउथ अफ्रीका ने आज 247/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने शनिवार को पहले दिन टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया था। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुस्वामी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *