भास्कर न्यूज | हजारीबाग प्रभु का रुपांतरण महागिरजाघर में कैथोलिक समुदाय के द्वारा ख्रीस्त राजा पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से पवित्र मिस्सा से हुआ। इस मिस्सा के मुख्य अनुष्ठाता बिशप आनंद जोजो के साथ पल्ली पुरोहित और अन्य दस पुरोहितों ने सम्मिलित रूप से पूजा अर्चना की। बिशप आनंद जोजो पल्ली को उपदेश में कहा कि ईश्वर के राज्य का कभी अन्त नहीं होता। क्योंकि वे हमारे दिलों में हमेशा राज्य करते हैं। कितने बादशाही राजा आए, राज्य किए और चले गए। उनका राज्य का अंत हो गया। लेकिन ईश्वर के राज्य का कभी अन्त नहीं होता। आइए हम अपने मुक्तिदाता को हमारे दिलों में, जीवन में, परिवार में, कलिसिया में जगह देकर ईश्वर के राज्य की अवधारणा को पूर्णता तक पहुंचाए। ख्रीस्त राजा की जय जयकार ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया वहीं मिस्सा के उपरांत 11 बजे से जुलूस महागिरजाघर से चलकर पीटीसी चौक, हीराबाग चौक, एसपी कोठी मोड़ होते हुए होली क्रास के संत माइकल मुक-बधीर स्कूल डीपूगढ़ा में सभा में तब्दील होकर यूखरिस्त की अराधना के साथ समाप्त हुआ। जुलूस के पूरे मार्ग में शामिल कैथोलिक विश्वासी बड़े-बुजुर्ग, महिला-पुरुष, बच्चों ने ख्रीस्त राजा की जय जयकार के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया था। जुलूस के दौरान अनुशासन के साथ चलने से पुलिस प्रशासन को जुलूस को समापन स्थल तक पहुंचाने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। यूखिरिस्त की अराधना के बाद, समापन की घोषणा की गई। समापन के उपरांत सभी विश्वासीगण महिला-पुरुष, लड़के-लड़कियों, बच्चे-बच्चीयों ने आदिवासी पारंपरिक नृत्य कर पर्व मनाया। यह जानकारी मिडिया प्रभारी आलोक टोप्पो ने दिया।


