अमृतसर| नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले उच्च शिक्षण संस्थान, अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (एजीसी) ने भारत में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाले राष्ट्रीय संगठन लघु उद्योग भारती के साथ एमओयू साइन किया हैं। एजीसी के प्रिंसिपल डॉ. गौरव तेजपाल और लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल ने संकाय सदस्यों और उद्योग प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस एमओयू पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत, दोनों संगठन संयुक्त रूप से कौशल विकास कार्यशालाओं, इंटर्नशिप, उद्योग दौरों और छात्र स्टार्टअप्स के लिए इनक्यूबेशन सहायता प्रदान करेंगे। इसका उद्देश्य एमएसएमए केंद्रित परियोजनाओं को बढ़ावा देना है। एजीसी के चेयरमैन एडवोकेट अमित शर्मा ने कहा कि इस सहयोग का लक्ष्य शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करना और छात्रों को रोजगार-उन्मुख कौशल देकर एमएसएमए सेक्टर की वृद्धि में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करना है।


