अमृतसर| शहर में कई लोग निजी स्वार्थ या जल्दबाजी में दो पहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग करते नजर आते हैं, जो न सिर्फ चालक बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए भी बड़ा खतरा बन जाता है। ट्रिपलिंग के दौरान वाहन पर नियंत्रण कम हो जाता है, जिससे दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ट्रैफिक पुलिस बार-बार सलाह देती है कि ऐसे जोखिम भरे तरीके सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन हैं और इससे गंभीर हादसे भी हो सकते हैं। लोग यह समझें कि थोड़ी सी लापरवाही उनके साथ-साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल सकती है। इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।


