अमृतसर| कचहरी रोड स्थित कैनेडी एवेन्यू साइड नगर निगम का डस्टबीन कई दिनों से उलटा पड़ा हुआ है। इस वजह से स्थानीय लोग और राहगीर कूड़ा डस्टबीन के बाहर ही फेंक रहे हैं। रोजाना नगर निगम कूड़ा उठाता है, लेकिन डस्टबीन को सही करने की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उल्टा पड़ा डस्टबीन न केवल जगह की सफाई पर असर डाल रहा है, बल्कि बदबू और गंदगी फैलाकर आसपास के लोगों के लिए परेशानी भी खड़ी कर रहा है। नगर निगम से अपील हैं कि तुरंत डस्टबीन को सीधा किया जाए और कचरे के नियमित निस्तारण के साथ आसपास की सफाई सुनिश्चित की जाए। -प्रिंस कुमार, निवासी कचहरी रोड।


