मुंगेली | जनपद सदस्य तरुण पाटले ने फंदवानी को दसवीं बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाए जाने की मांग जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को परीक्षाएं देने के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और सुरक्षा दोनों को लेकर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। पास में परीक्षा केंद्र बनने से बच्चों का तनाव कम होगा और परीक्षा देने में आसानी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी से कार्रवाई का आग्रह किया। डीईओ ने आश्वासन दिया है कि विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए फंदवानी को परीक्षा केंद्र बनाने पर निर्णय लिया जाएगा।


