आर्यन ने 100 मीटर दौड़ में चौथा स्थान हासिल किया

पेण्ड्रा | भारतीय शिक्षा बोर्ड द्वारा लखनऊ में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुमंत्रा पब्लिक स्कूल अमरपुर, पेण्ड्रा के दो छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। विद्यालय के छात्र आर्यन कुशराम ने 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया, वहीं अगम पाण्डेय ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। भारत सरकार द्वारा गठित भारतीय शिक्षा बोर्ड ने पहली बार इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और बैडमिंटन स्पर्धाओं में भाग लिया। जीपीएम जिले से केवल गुरुमंत्रा पब्लिक स्कूल को ही प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए बोर्ड की मान्यता प्राप्त हुई थी। प्रतिभाशाली छात्रों के प्रदर्शन पर बोर्ड के अध्यक्ष एन. पी. सिंह एवं राष्ट्रीय समन्वयक स्वामी पुण्यदेव द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *