शिविर में आकर योजना का लाभ लेने की अपील

जामताड़ा | सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम को प्राथमिकता देते हुए पूरे जिले में 21 से 28 नवंबर तक ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 24 नवंबर को जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर निकायों में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर सरकारी सेवाओं, प्रमाण-पत्रों, पेंशन, योजनाओं तथा अन्य सुविधाओं का लाभ लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *