साइबर अपराध के आरोप में बाप पूर्व में भी जा चुका है जेल, रहा है पुराना अपराधिक इतिहास

भास्कर न्यूज |जामताड़ा नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम पतरोडीह-लोहरंगी पक्की सड़क किनारे तालाब के पास जंगल झाड़ में छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान पुलिस ने साइबर ठगी में शामिल दो अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रघुनाथ मंडल उम्र 44 वर्ष और उसके पुत्र रॉकी कुमार मंडल उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम रिगीचिगों, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा के रूप में हुई। मौके से पुलिस ने बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज़ और साइबर अपराध में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार अपराधी लोगों के व्हाट्सऐप नंबर पर आरटीओ ई-चालान और गैस कनेक्शन अपडेट नाम से फर्जी एपीक फाइल भेजते थे। जैसे ही पीड़ित इन फाइलों को इंस्टॉल करते, उनका मोबाइल पूर्ण रूप से अपराधियों के नियंत्रण में चला जाता था। इससे उनके बैंक विवरण, पासवर्ड, ओटीपी सहित सभी गोपनीय जानकारी अपराधियों तक पहुँच जाती। इसके बाद अपराधी ई-वॉलेट और अन्य डिजिटल माध्यमों से साइबर ठगी को अंजाम देते थे। छापामारी टीम में पुलिस निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव, चंद्रमणि भारती, राअनि ईश्वर मरांडी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। जामताड़ा साइबर थाना में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में घटना की जानकारी पुलिस निधीक्षक ने दी। छापेमारी में आरोपियों के पास से बरामद सामान छापामारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से 10 मोबाइल फोन, 08 सिम कार्ड, 06 एटीएम कार्ड, 02 आधार कार्ड, 02 पैन कार्ड, 01 लैपटॉप बरामद किया। सभी जब्त सामग्रियों का इस्तेमाल साइबर अपराधों में किया जा रहा था। जब्त मोबाइल सिम और लैपटॉप की जांच की जा रही है ताकि इन साइबर अपराधियों के अन्य अपराध का पता लगाया जा सके। बिहार, बंगाल और यूपी में ठगी का नेटवर्क मुख्य आरोपी रघुनाथ मंडल का साइबर अपराध का पुराना इतिहास भी सामने आया है। वह करमाटांड़ थाना कांड संख्या 98/17 में पहले से आरोपपत्रित है। पूछताछ में पता चला कि ये झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश क्षेत्रों में सक्रिय था और लगातार ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *