धमतरी| नेशनल हाईवे के रत्नाबांधा चौक के पास नाले की सफाई के दौरान स्लैब निकालकर सड़क पर रख दिया था, लेकिन इसके बाद नगर निगम ने इसे अब तक नहीं हटाया। इससे इस रास्ते से गुजरने वाले लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। वहीं, सड़क पर पड़े इन स्लैब्स के चलते कुछ लोगों ने इसे अस्थायी पार्किंग बना लिया है। इस अवैध पार्किंग की वजह से दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी हुई है। लोग स्लैब हटाने और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


