खंडवा में बुधवार शाम 5 बजे के करीब डूल्हार फाटे के पास दो बाइक की आमने-सामने भिंड़त हो गई। हादसे में एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, तीन घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक की हालत नाजुक है, जिसे इंदौर रेफर किया है। पंधाना टीआई दीलिप देवड़ा के मुताबिक, पुलिस को घटना की जानकारी देर से लगी। बुरहानपुर की तरफ से खंडवा जा रही 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों काे जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने वालों में एक परिवार के तीन लोग है, जो एक ही बाइक पर सवार थे। घटनास्थल एक शव बरामद किया है। जो सोनगीर ग्राम निवासी 22 वर्षीय युवक का हैं। घायलों में अल्फाज पिता वसीम, अरबाज पिता सलाम, अरबाज पिता अल्ताफ शामिल है। तीनों शहर के छीपा कॉलोनी के निवासी है। हादसे की सूचना मिलते ही मुस्लिम समाजजन और उनके रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे। अल्फाज को इंदौर रेफर किया गया हैं।


