टोंक में लगातार 11वें दिन भी छाया कोहरा:गलन में आई कमी, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

टोंक में जिलें के अधिकांश इलाकों में गुरुवार को 11वें दिन भी कोहरा और हल्के बादल छाये रहे। हालांकि गलन और शीतलहर का बुधवार के मुकाबले गुरुवार को कम महसूस हुआ। इसके चलते लोगों को बुधवार वाली सर्दी और शीतलहर का अहसास नहीं हो रहा है, लेकिन कोहरे से जनजीवन काफी प्रभावित रहा।
सुबह 10 बजे तक भी अधिकांश जगह कोहरा छाया रह। इसके चलते परिवहन सेवा भी प्रभावित हुए। जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कोहरे के चलते आज भी 50-60 फीट की दूरी के वाहन भी ठीक से नजर नहीं आ रहा थे। इससे वाहनों की गति भी कम हुई। उन्हे गंतव्य स्थान पर पहुंचने में देरी हुई।
मौसम में गलन और शीतलहर का असर भी कल के मुकाबले कम रहा। इसके चलते लोग परेशान रहे। खुले में जाते ही सर्दी से लोग परेशान हो रहे थे। लोग घरों से कम ही निकले। कई जगह अलाव भी तापते देखे गए। बीती रात का न्यूनतम तापमान बादल छाने से 2 दिन से 8 डिग्री सेल्सियस बना रहा। वही अधिकतम तापमान तो आज बीते 24 घंटे में 2 डिग्री बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। उधर कोहरे और हल्के बादलों के चलते सुबह 10 बजे तक भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं है। इसके चलते लोग धूप के लिए तरस रहे है। ज्ञात रहे कि इस साल करीब सवा माह से सर्दी का मौसम बना हुआ है, लेकिन 11 दिन से मौसम में गलन बढ़ी हुई। चार दिन से तो इसका असर ज्यादा दिखाई पड़ रहा है। इसके चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सुबह के समय कामकाजी लोगों को सुबह सुबह काम करने में काफी परेशानी हो रही है। लोग सुबह के समय जरूरी कार्यो से ही घरों के बाहर आ-जा रहे है। ज्यादातर लोग दोपहर तक घरों में समय बिता रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *