अजमेर डिस्कॉम ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 825.02 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है तथा अपनी छीजत को 10.82 प्रतिशत पर सीमित किया है। लाभ में आने का कारण शत प्रतिशत से भी ज्यादा राजस्व वसूली और छीजत पर अंकुश लगाना रहा है। अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक के.पी. वर्मा ने बताया कि यह सफलता सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। अजमेर डिस्कॉम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अपने वित्तीय प्रदर्शन में नए मानक स्थापित किए हैं। अजमेर डिस्कॉम के लाभ में आने का मुख्य कारण शत प्रतिशत से अधिक राजस्व वसूली तथा अपनी छीजत को 10.82 प्रतिशत पर सीमित करना है। अजमेर डिस्कॉम की 24वीं वार्षिक साधारण सभा 30 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी, जिसमें संचालक मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के वार्षिक लेखों और इस पर सीएजी की रिपोर्ट पर चर्चा की गई थी। उन्होंने बताया कि बैठक में संचालक मंडल की वार्षिक लेखों पर विस्तृत चर्चा के बाद शेयर होल्डर्स द्वारा इस रिपोर्ट को स्वीकार किया गया। बता दें कि यह प्रोफिट एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक का है। इस दौरान 21 फरवरी 2024 तक अजमेर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक नरेन्द्रसिंह निर्वाण थे। बाद में सरकार ने कार्यवाहक प्रबन्ध निदेशक के रूप में चीफ इंजीनियर के.पी. वर्मा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा। पढें ये खबर भी… अब फिर बदलेगा अजमेर डिस्कॉम का नक्शा:राज्य सरकार के जिले- संभाग खत्म करने का असर, अब 14 जिले और 3 जोन रहेंगे राज्य सरकार के जिला व संभाग हटाने के निर्णय से अजमेर डिस्कॉम को राहत मिलेगी। आने वाले समय में अजमेर डिस्कॉम में 14 जिले और तीन जोन ही रहेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


