रीवा में सड़क दुर्घटना में दो की मौत:बहन के यहां जन्मदिन से लौट रहे थे, हादसे का हुए शिकार

रीवा जिले के जवा कस्बे में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक की मौत उपचार के दौरान हो गई। दोनों युवक एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अनूप कोल ऋषि कोल के साथ गया हुआ था। कार्यक्रम में वापस लौटते हुए दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए। ऋषि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अनूप की मौत संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की वजह पता लगाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *