अंजड नगर परिषद का कर वसूली अभियान:20 लोगों से 2 लाख जमा कराए, जलकर बकाया होने से नल कनेक्शन काटे

बड़वानी में अंजड नगर परिषद नगर के मुख्य मार्ग सहित 15 वार्डों में परिषद का रिकॉर्ड और गेती फावड़ा ठेला गाड़ी पर रखकर वसूली अभियान शुरू किया। जिसके चलते हजारों रुपयों की कर वसूली भी की गई है। टीम ने बकाया नलकर की राशि जमा नहीं करने पर तत्काल नल कनेक्शन भी काटे। 20 बकायदारों से करीब 2 लाख वसूले दल प्रमुख प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक सुखलाल बडौले ने बताया कि अभियान की शुरुआत गुरुवार सुबह 10 बजे से की गई थी। दोपहर 1.30 बजे तक 20 बकायदारों से करीब 2 लाख रूपए की कर वसूली की गई। इस समय नगर के काफी संख्या में करदाताओं पर लाखों रुपए का विभिन्न मदों में बकाया होने के चलते अभियान शुरू किया गया है। कर वसूलने दी जा रही चेतावनी साथ ही लोगों को चेताया भी जा रहा है कि जो भी समय से अपना कर जमा नहीं करेगा। उसके खिलाफ शासन स्तर से अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसमें नगर परिषद कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अब कर्मचारी चेतावनी देने के साथ ही वसूली के लिए अभियान चला रहे हैं। वहीं इसके बावजूद बकायेदारों राशि जमा नहीं कर रहे हैं। इसलिए सार्वजनिक रूप से नाम प्रसारित करने की चेतावनी भी दी जा रही है। अभियान में कर्मचारी देवेन्द्र जादम, चंद्रपाल शर्मा, सुरेश चौधरी, राहुल अहिरे सफाई कर्मचारी भी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *