तेंदूकोना की गलियों में दिनभर बह रहा गंदा पानी, नाली निर्माण की मांग

धमतरी| मथुराडीह के आश्रित गांव तेंदूकोना की गलियों में गंदा निस्तारी पानी बहने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत, जनपद, और जिला पंचायत तक शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उपसरपंच टुमेश्वरी ध्रुव ने बताया कि तेंदूकोना के वार्ड क्रमांक-08 की गली हमेशा कीचड़ और दलदल से भरी रहती है, जिससे यहां से गुजरना ग्रामीणों के लिए बेहद तकलीफदेह हो गया है। नाली के अभाव में गलियों में निस्तारी पानी बहकर इकठ्ठा हो जाता है, जिससे मच्छरों और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। यहां तक कि स्कूली बच्चे भी कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं। वार्ड क्रमांक 8 में चोवाराम के घर से गौठान नाला तक 400 मीटर पक्की नाली का निर्माण हो जाए तो, इस समस्या का समाधान संभव है। – महेश्वरी व गोमती, तेंदूकोना निवासी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *