बोकारो | बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की सोमवार को चास स्थित चैंबर भवन में बैठक हुई। बैठक में बीएसएल के नगर सेवा भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि बीएसएल प्रबंधन द्वारा लीज नवीकरण एवं प्रतिबंधित ट्रेड नीति में मनमाने तरीके अपनाए जा रहे हैं। प्रबंधन भू-खंड धारियों को लीज रद्द करने की धमकी देकर जबरन राशि जमा कराने का प्रयास कर रहा है, जो अस्वीकार्य है। संरक्षक संजय बैद ने कहा कि इस मनमानी का पुरजोर विरोध किया जाएगा।


