सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो के सेक्टर 9 स्थित मॉर्निंग फ्लावर नर्सरी स्कूल में रविवार को स्मार्ट इंडिया फाउंडेशन बोकारो ईकाई की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता विनोद चौधरी ने की। बैठक में निषाद समाज के हर व्यक्ति को फाउंडेशन का स्थायी सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया, ताकि समाज के सामने खड़ी समस्याओं का सामूहिक समाधान किया जा सके। बोकारो कोऑर्डिनेटर ज्योति प्रकाश चौधरी ने बताया कि स्मार्ट इंडिया फाउंडेशन पूरी तरह रजिस्टर्ड गैर राजनीतिक संगठन है, जो निषाद समाज के उत्थान, शिक्षा और विकास के लिए निरंतर काम कर रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक शिक्षा और जागरुकता कैसे पहुंचाई जाए, इस पर भी गहन चर्चा हुई। केंद्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार चौधरी की माता के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वर्ष 2026 में बोकारो सचिव बिनोद चौधरी, संयुक्त सचिव भावेश कुमार साहनी ने पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन किया गया। बैठक में फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर, सचिव, संयुक्त सचिव, कोर ग्रुप मेंबर्स सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर ज्योति प्रकाश चौधरी, सचिव विनोद चौधरी, संयुक्त सचिव भावेश कुमार साहनी, सेंट्रल कोर ग्रुप मेंबर राम अवतार निषाद, विजय कुमार चौधरी, रविंद्र नाथ चौधरी, राम नरेश निषाद, रामसमुझ चौधरी, राम लड्डू चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, विजय कुमार चौधरी, राजेंद्र चौधरी, सिकंदर चौधरी,राजेंद्र कुमार चौधरी एवं अन्य लोग मौजूद थे।


