भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री निताई गौर रथयात्रा के उपलक्ष्य में सोमवार को फतेहगढ़ चूड़ियां रोड फ्रेंड्स कॉलोनी से पालकी यात्रा निकाली। फूलों से सजी पालकी में श्री ठाकुर जी को विराजमान किया गया। निताई गौर हरिबोल के जयकारे के साथ ही भक्तों की ओर से पालकी को अपने कंधे पर उठाकर यात्रा शुरू की गई। भक्तों ने ठाकुर जी को कई तरह के भोग लगाए गए। कृष्णा भक्तों की ओर से जैसे ही ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे’ हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे महामंत्र का जाप किया तो पालकी यात्रा के सभी भक्तजन नाचने लगे। फ्रेंड्स कॉलोनी से शुरू होकर पालकी यात्रा निरंकारी भवन के पास जाकर समाप्त हुई। ढोल और मृदंग की थाप पर नाचते भक्तजन प्रभु नाम के जयकारे लगा रहे थे। इस मौके पर कृष्ण भक्तों ने बताया कि यह पालकी यात्रा श्री गौर निताई रथ यात्रा से पहले ही समाप्त होगी।


