प्रदर्शन के लिए शहर में नौ जगह निर्धारित

जालंधर| जिला प्रशासन ने शहर में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए नौ जगहें निर्धारित की हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट -कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल अमनिंदर कौर द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक, शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए निर्धारित जगहों में पुडा ग्राउंड तहसील कॉम्पलेक्स के सामने, देश भगत यादगार हॉल, बर्ल्टन पार्क, दशहरा ग्राउंड, कैंट, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ग्राउंड करतारपुर, दाना मंडी भोगपुर, कपूरथला रोड, नकोदर के पश्चिमी तरफ दाना मंडी, गांव सैफावाला फिल्लौर, नगर पंचायत कॉम्पलेक्स शाहकोट शामिल हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन से पहले सीपी या संबंधित उप-मंडल मजिस्ट्रेट (जो भी लागू हो) से अनुमति लेनी होगी। प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार का हथियार लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। आदेश अगले दो महीने तक लागू रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *