वेटरनरी यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल 26 नवंबर से दो चरणों में होगा

लुधियाना| गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी की तरफ से 26 नवंबर 2025 से 5 दिसंबर 2025 तक यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह युवा मेला दो चरणों में होगा। पहला चरण 26 नवंबर से 29 नवंबर तक और दूसरा चरण 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक होगा। यह जानकारी डॉ. राबिंदर सिंह औलख, निदेशक छात्र कल्याण द्वारा साझा की गई। इस मेले को लेकर छात्रों में काफी उत्साह और उमंग है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे छात्र इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हैं। डॉ जतिंदर पाल सिंह गिल, वाइस चांसलर ने कहा कि यूनिवर्सिटी में आयोजित युवा मेला छात्रों की प्रतिभा को और निखारने और खोजने का एक अच्छा मंच बनता है। डॉ. सर्वप्रीत सिंह घुम्मन, प्रशासनिक सचिव ने कहा कि मेले के सभी कार्यों और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। मेले में आयोजित प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए उन्होंने पूर्ण विवरण साझा किया। सभ्याचार, विरासत और भाषा को बढ़ावा देने के लिए इस बार यूथ फेस्टिवल में कुछ नई गतिविधियां निर्धारित की गई हैं। इन गतिविधियों में अलग-अलग तरह के नए मुकाबले रखे गए हैं, जिनमें लंबी चोटी, कवीशरी, पगड़ी बांधना, मेहंदी लगाना और परंपरागत पंजाबी पहरावा में स्टेज पर प्रदर्शन शामिल हैं। इन मुकाबलों का मकसद स्टूडेंट्स को उनके अमीर सभ्याचार, विरासत और भाषा से जोड़ना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *