सरायकेला| उत्तर प्रदेश के मेरठ में 13 जनवरी को होने वाली 59वीं नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए सरायकेला के नारा हेस्सा झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। नारा हेस्सा गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वाले एथलीट हैं। उन्हें आगे ले जाने के लिए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो तथा एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त मिला है। जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नारा हेस्सा के पास पौष्टिक आहार नहीं है। उसके पास अच्छे पोशाक और जूते नहीं हैं। उन्होंने लोगों से मदद की अपील की है, ताकि एक उभरते एथलीट की प्रतिभा को बाहर लाने में मदद मिल सके।


