विद्यालय के विकास के लिए अभिभावकों का समालोचनात्मक सुझाव जरूरी : मदन

भास्कर न्यूज | गढ़वा स्थानीय जीएन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों के शैक्षणिक विकास एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए अभिभावक – शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मदन केशरी, सचिव सुषमा केशरी एवं उपप्राचार्य बसंत ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं उप प्राचार्य के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। वहीं वरिष्ठ शिक्षक संतोष प्रसाद ने आज की बैठक पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए निदेशक मदन केशरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे निरंतर बद‌लावों को मद्दे नज़र रखते हुए समय-समय पर विद्यालय प्रबंधन अपने कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन करते आ रहा है। जिसमें अभिभावकों की भी अहम भूमिका है। विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास के लिए अभिभावकों का समालोचनात्मक सुझाव भी आवश्यक है। कक्षा 5 वीं और कक्षा 8 वीं में अब अच्छे अंक प्राप्त नहीं होने पर बच्चों को उसी कक्षा में रोक लगाई जाएगी। बैठक में अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय में नियमित रूप से भेजने के साथ-साथ उन्हें साफ-सफाई एवं अनुशासित माहौल में रहने के लिए अवगत कराया गया। अगले सत्र में कई नए कदम उठाने का निर्णय लिया गया। गोष्ठी में आने वाले अभिभावकों को उनके बच्चों की गतिविधि के बारे में बताया गया। वहीं पूर्व में शिक्षण कार्य में उनकी क्या स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने कहा कि कई ऐसे छात्र जो नियमित रूप से होम वर्क बनाकर नहीं लाते हैं, उनके अभिभावकों को इसे पूरा ध्यान देने की जरूरत है। वहीं समय समय पर विद्यालय से संपर्क स्थापित करने का भी अनुरोध किया गया। कला कौशल के साथ साथ लेखन, पाठन और सही वार्ता सबंधी कार्य कौशलता पर जोर देने की बात की गई। गोष्ठी में शिक्षक वीरेंद्र साह, विकास कुमार, नीलम कुमारी, शिवानी कुमारी, पूजा प्रकाश,सुनीता कुमारी खुर्शीद आलम सहित अन्य अभिभावक गण उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन सुषमा केशरी ने की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *