ठिठुरा झारखंड… कांके 4.40 पहुंचा, 5 जनवरी से मिल सकती है राहत

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से रांची सहित पूरा झारखंड शीतलहर से ठिठुर गया है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को रही है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में गुमला जिला सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) ने रांची के कांके को राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र बताया है। कांके का पारा 4.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है। ठंड का कहर अभी दो दिन जारी रहने की संभावना है। 5 जनवरी से बादल छा सकते हैं। इसके बाद ठंड से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन, 7 जनवरी से फिर ठंड बढ़ेगी। एक जनवरी रांची में अब तक का सबसे ठंडा दिन रांची में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन एक जनवरी को रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। यह सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री कम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *