पंजाब-चंडीगढ़ में हालात हुआ सामान्य:मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया; 5-6 जनवरी को बारिश के आसार

पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में अगले 5 दिनों में 2 से 3 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। ईरान में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है और साइक्लोनिक सर्कुलेशन जम्मू-कश्मीर में एक्टिव है। जिसके चलते आने वाली 5-6 जनवरी को पंजाब में बारिश के हालात बन रहे हैं। जिसके बाद एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की तरफ से आज चंडीगढ़ और पंजाब के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन आशंका जाहिर की है कि कई जिलों में धुंध देखने को मिल सकती है। इसके अलावा आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। जिसके चलते तापमान में बढ़ौतरी होने की संभावनाएं जताई जा रही है। बीते 24 घंटों में 0.9 डिग्री तापमान में बढ़ा पिछले दिनों की तुलना में पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.9°C की वृद्धि हुई है। हालांकि, राज्य में यह तापमान सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 16.6°C भटिंडा में दर्ज किया गया है। लेकिन, न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की कमी भी दर्ज की गई है। वहीं, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का मौसम चंडीगढ़- बादल छाए रहने के आसार हैं। तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। तापमान 9 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। तापमान 9 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- बादल छाए रहने के आसार हैं। तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *