डूंगरपुर| सीमलवाड़ा। जिले में पहली बार एक सरकारी शिक्षक सेवानिवृत्ति के बाद हेलीकॉप्टर से अपने घर पहुंचे। शिक्षक दो पत्नियों बबली देवी, नयना देवी, पुत्री लक्ष्मी कलासुआ और भाई वखतराम के साथ अहमदाबाद से हेलीकॉप्टर लेकर अपने गांव रास्तापाल पहुंचे। शिक्षक प्रेमनाथ ने कलासुआ राउमावि नयागांव खरपेडा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त ली है। खेल मैदान में इसके लिए हैलीपेड बनाया गया था। हेलीकॉप्टर को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे। प्रेमनाथ वीर शहीद कालीबाई के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। गुजरात से परम्परागत गैर नृत्य कलाकार भी बुलाए गए थे। कलासुआ ने बताया कि वह विदेश की यात्रा कर चुके है। उनकी इच्छा थी कि दोनों पत्नियों को भी एक बार हवाई सैर कराएंगे।


