कोहरे का दिन पर गलन से राहत

भीलवाड़ा | साल के अंत में तीन दिन का पश्चिमी विक्षोभ मावठ के साथ गलन बढ़ा गया। साल की शुरुआत कोहरे और कड़ाके की ठंड से हुई। बुधवार को दिनभर कोहरे से गलन इतनी बढ़ गई थी कि दिन का पारा अपने न्यूनतम स्तर पर 17 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं गुरुवार की सुबह भी घने कोहरे में लिपटी रही। बुधवार से ज्यादा घना कोहरा गुरुवार की सुबह रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम थी। सुबह-सुबह कोहरे के कारण सड़कों पर चलने वाले वाहनों को परेशानी हो रही थी, क्योंकि दृश्यता बहुत कम थी। सुबह की शिफ्ट में जाने वाले श्रमिक और अन्य कार्मिक गर्म कपड़ों में लिपटे हुए फैक्ट्रियों में पहुंचे। सड़कों पर राहगीर बहुत सावधानी से वाहन चला रहे थे। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छंटा और खिली-खिली धूप निकली। चमकदार धूप के कारण गुरुवार को दिन में ठंड से राहत मिली। हालांकि ठंडी हवा की वजह से सर्दी का एहसास बना रहा। दिन का पारा 8.7 डिग्री बढ़कर 25.7 डिग्री पर पहुंच गया। एक दिन पहले दिन का तापमान 17 डिग्री पर था। वहीं रात का पारा 1.2 डिग्री लुढ़ककर 7.8 डिग्री से 6.6 डिग्री पर पहुंच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *