पंजाब के मोहाली में पंजाबी एक्टर कुलजिंदर सिद्धू के ज्वेलरी के शोरूम में हुई चोरी की वारदात को मोहाली पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने यहां के मैनेजर को ही गिरफ्तार किया है। जिसकी शिनाख्त दीपक कुमार निवासी सन्नी एंकलेव खरड़ के तौर पर हुई है। वह पिछले चार साल से इसी शोरूम में काम कर रहा था और उसकी तरफ से 1.28 करोड़ के गहने, 60 हजार रुपए नगद और DVR भी चोरी किया गया था। एसपी दिलप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी से गहने और अन्य सामान की बरामदगी कर ली है। आरोपी पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ की जा रही है।


