सोना 2,034 रुपए महंगा होकर 1,25,342 रुपए पर पहुंचा:चांदी का भाव ₹3,369 चढ़कर ₹1,57,019 हुआ; इस साल सोना ₹49,180 और चांदी ₹71,002 महंगी हुई

सोना के दाम में आज यानी मंगलवार, 25 नवंबर को तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 2,034 रुपए महंगा 1,25,342 रुपए पर पहुंच गया है। कल 10 ग्राम सोना 1,23,308 रुपए का था। वहीं, चांदी 3,369 रुपए महंगी होकर 1,57,019 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 153650 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल सोना ₹49,180 और चांदी ₹71,002 महंगी हुई अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यो होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं। 10 दिनों में सोने की चाल नोट: 15-16 नवंबर और 22-23 नवंबर को शनिवार और रविवार के कारण सोने के दाम जारी नहीं हुए थे। सोने की कीमत रुपए प्रति 10 ग्राम में है। सोने के दाम में उतार-चढ़ाव की उम्मीद एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शादियों का सीजन चालू हो चुका है इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा। इससे आने वाले दिनों में इसकी कीमत फिर एक बार 1.25 लाख रुपए तक जा सकती है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *