लंबे‌ समय बाद‌ सवाई माधोपुर में खुला मौसम:कोहरा और धुंध से मिली राहत, आसमान में छाए रहे‌ बादल

सवाई माधोपुर में शुक्रवार को बड़े दिनों बाद मौसम साफ और खुला हुआ नजर आया‌। यहां पिछले दस दिनों से धुंध और कोहरे का दौर जारी था। जिससे शुक्रवार को लोगों निजात‌ मिली। हालांकि इस दौरान आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिलती दिखाई पड़ रही है। यहां पिछले कुछ समय से यहां घना कोहरा और धुंध देखा जा रहा है। गुरूवार को सुबह को‌ यहां घना कोहरा और धुंध छाई रही। इस दौरान यहां सुबह सूर्य देव के दर्शन भी नहीं हो पा रहे थे, लेकिन अब मौसम साफ होने से लोगों को सर्दी से राहत मिलती दिख रही है। सवाई‌ माधोपुर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि पिछले दो दिन से यहां न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ था। सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट से फिर डबल डिजिट में में पहुंच गया। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड से मिली राहत मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि इस सिस्टम में बारिश होने की कम ही संभावना है, लेकिन इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *