जयपुर से किडनैप कर नाबालिग लड़की से रेप:दिल्ली ले जाकर बनाया बंधक, ढूंढते हुए पहुंचने पर छोड़ भागा

जयपुर से किडनैप कर एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। परिचित युवक बहला-फुसलाकर नाबालिग को किडनैप कर ले गया। दिल्ली ले जाकर एक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। ढूंढते हुए पहुंचने पर नाबालिग को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। बस्सी थाने में नाबालिग पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (बस्सी) राजीव यदुवंशी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- बस्सी इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी 15 साल की बेटी के साथ आरोपी परिचित ने रेप किया है। आरोप है कि 23 दिसम्बर को शाम करीब 4 बजे हॉस्पिटल से नाबालिग बेटी लापता हो गई। रिश्तेदारों और परिजनों के यहां काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन नाबालिग बेटी का पता नहीं चला। 25 दिसम्बर को नाबालिग बेटी ने पिता को कॉल किया। कहा- मैं दिल्ली में हूं, मुझे आरोपी परिचित बहला-फुसलाकर किडनैप कर दिल्ली ले आया है। एक कमरे में बंद कर रखा है। बेटी के बताने पर ढूंढते हुए दिल्ली पहुंचने पर नाबालिग बेटी को छोड़कर भाग निकला। दिल्ली से नाबालिग बेटी को छुड़ाकर परिजन जयपुर ले आए। नाबालिग बेटी ने परिजनों को आरोपी परिचित युवक के रेप करने के बारे में बताया। नाबालिग बेटी के आपबीती सुनाने के बाद पिता ने बस्सी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *