सवाई माधोपुर के पुराने शहर‌ में लेपर्ड का मूवमेंट:जामा मस्जिद के पास एक पालतू गाय का किया शिकार

सवाई माधोपुर के पुराने शहर में एक लेपर्ड का बीती रात मूवमेंट देखा गया।‌यहां लेपर्ड जामा मस्जिद के पास सड़क पर चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान लेपर्ड ने एक पालतू गाय का शिकार भी कर लिया। सवाई माधोपुर के पुराने शहर में करीब दो से ढाई घंटे तक लेपर्ड का मूवमेंट बना रहा। पीड़ित रामू माली ने बताया कि रात साढ़े दस बजे सड़क पर कुत्ते जोर जोर से भौंक रहे थे। जिसकी आवाज सुनकर वह जगा तो एक लेपर्ड सड़क पर घूमता दिखाई दिया‌। यहां यह लेपर्ड जंगल से निकलकर पहाड़ी से उतरकर जामा मस्जिद के पास आ पहुंचा। यहां पर लेपर्ड का मूवमेंट करीब दो घंटे तक बना रहा। इस दौरान लेपर्ड सड़क के आस पास ही चहलकदमी करता रहा। रात करीब साढ़े बारह बजे लेपर्ड उनके घर के पास आ पहुंचा। इस दौरान लेपर्ड ने उनके बाड़े में बंधी गाय का शिकार भी कर लिया। गनीमत यह रही कि लेपर्ड की आवाज सुनकर जाग हो गई। जाग होने पर शोर शराबे की आवाज सुनकर लेपर्ड फिर से जंगल की ओर भाग गया,‌ वरना लेपर्ड अन्य पालतू जानवरों को‌ भी नुकसान पहुंचा सकता था। फिलहाल पीड़ित रामू माली ने मामले को लेकर वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *