कलेक्‍टर ने रेलवे स्टेशन के बाहर जरूरतमंदों को बांटे कंबल:कटनी के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों के बाहर कराई जा रही अलाव की व्यवस्था

कटनी में मावठा की बारिश की वजह से ठंड के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने गुरुवार रात रेलवे स्टेशन पहुंच कर यहां रहने वाले जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कंबल बांटे। कलेक्टर ने पहले ही बारिश के तत्काल बाद नगर निगम आयुक्त को शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने के लिए कहा था। साथ ही समाज के प्रतिष्ठित और संभ्रांत जनों और दानदाताओं के सहयोग से कंबल, गरम कपड़े भी जरूरत मंदों को वितरित कराने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने स्वयं रेलवे स्टेशन पहुंच कर कंबलों का वितरण किया। कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंद नागरिक कंबल पाकर काफी खुश हुए। कलेक्टर ने सार्वजनिक स्थानों रैन बसेरा, बस स्टैंड, मुख्य रेलवे स्टेशन सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह नगर पंचायत कैमोर, बरही और विजयराघवगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भी अपने-अपने कार्य क्षेत्र के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के इंतजाम करने के लिए कहा गया है। कंबल बाटने के दौरान एसडीएम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार नगर बालकृष्ण मिश्रा, तहसीलदार ग्रामीण अजीत तिवारी, नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव, शशि भूषण सिंह, अतुलेश सिंह बघेल सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *