टीकमगढ़ में नए साल की शुरुआत से मौसम साफ चल रहा है। दिन में अच्छी धूप निकल रही है। आज सुबह 8 तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद खिलकर धूप निकल आई। मौसम में आए बदलाव से गुरुवार को दिन का तापमान 20.02 डिग्री से बढ़कर 24.5 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान 7.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। मंगलवार रात का तापमान 7.9 डिग्री रिकार्ड भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दिन का तापमान 20.8 और रात का पारा 8.8 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मंगलवार दिन का तापमान 19 डिग्री और रात का तापमान 7.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.02 और गुरुवार को 24.5 डिग्री रिकार्ड किया गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था, जो गुरुवार रात घटकर 7.8 डिग्री पर पहुंच गया। जनवरी महीने की शुरुआत से ही लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिली है। धूप निकलने से फसलों को फायदा कृषि वैज्ञानिक योग रंजन ने बताया कि फसलों के हिसाब से मौसम अच्छा चल रहा है। दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में बारिश से फसलों को फायदा हुआ। पिछले एक सप्ताह से रात का तापमान 7-8 डिग्री के बीच चल रहा है। दिन में धूप निकलने से फसलों की ग्रोथ अच्छी हो रही है। रात में ओस गिरने से खेतों में नमी है।


