ACB सवाई माधोपुर की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के सभी ब्लॉकों के सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार की सूचना देने के लिए 1064 नंबर के स्टिकर लगाए गए। जागरूकता अभियान चलाया सवाई माधोपुर ACB के ASP सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के अपनाई जा रही है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आज जिले में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सवाई माधोपुर के सवाई माधोपुर खंडार, बौंली, मलारना डूंगर गंगापुर सिटी, ब्लॉक के 37 कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। इन सभी कार्यालयों में सरकार की ओर से चलाई जा रही मुहिम के पोस्टर लगाए गए। ASP शर्मा ने बताया कि किसी भी सरकारी कार्यालय में सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के रिश्वत की मांग करने पर तुरंत एसीबी कार्यालय सवाई माधोपुर में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत मिलने पर ऐसे भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत ही कार्रवाई की जाएगी। जो व्यक्ति सीधे ACB कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज नहीं करने पाते हैं, वह व्यक्ति 1064 टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। ASP शर्मा ने बताया कि आगामी समय में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता अभियान जारी रहेगा।


