ARO,प्रभारी बिल कलेक्टर 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए:इंदौर में EOW की निगम के रेवेन्यू विभाग पर कार्रवाई; गोदाम खोलने मांगे थे रुपए

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, (EOW) इंदौर द्वारा सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) और प्रभारी बिल कलेक्टर (राजस्व विभाग), नगर निगम को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। संतोष सिलावट पिता हरि सिलावट निवासी गीता नगर ने 1 अक्टूबर को एसपी EOW को शिकायत की थी कि उनका गोदाम निगम के राजस्व अधिकारी द्वारा नोटिस चस्पा किया और सील कर दिया गया था। सील गोदाम को खोलने के लिए पुनीत अग्रवाल (ARO, नगर निगम जोन-19) और रोहित साबले (प्रभारी बिल कलेक्टर, राजस्व विभाग निगम जोन 19) द्वारा 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है? पहली किस्त के तौर पर 40 हजार देना तय हुआ था। पुष्टि होने के बाद EOW ने दोनों को पकड़ने के लिए प्लान तैयार किया गया। शुक्रवार को जैसे ही सिलावट ने उन्हें 40 हजार रुपए दिए तो ईओडब्ल्यू टीम के कन्हैयालाल दांगी, संजय द्विवेदी (डीएसपी) , टीआई कैलाशचन्द्र पाटीदार, आमोद सिंह राठौर, हरीश वर्मा आदि ने दोनों को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ शासकीय काम करने के एवज में रिश्वत मांगने, तकनीकी व डिजिटल साक्ष्य होने और मौके पर रंगेहाथों पकड़े जाने के साक्ष्य के आधार पर धारा 7 भनिअ एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *