BAP विधायक के रिश्तेदार ने जमीन में गाड़े 20 लाख:MLA का भांजा रुपए लेकर भागा था, कोर्ट में नंगे पैर पेश हुए जयकृष्ण पटेल

बागीदौरा (बांसवाड़ा) के भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल के रिश्वत में लिए 20 लाख रुपए सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने (ACB) ने बरामद कर लिए। विधायक ने पैसा भांजे को दे दिया था। भांजे ने पैसे रिश्तेदार को दे दिए, जिसने जमीन में गाड़ दिए। एसीबी टीम ने जमीन में दबे रुपए निकाल लिए। 4 मई को जब एसीबी टीम विधायक के आवास पर पहुंची थी तो एक व्यक्ति ये रुपए लेकर भाग गया था। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर रिश्तेदार को पकड़ा
एसीबी की टीम ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर विधायक के रिश्तेदार जसवंत को लेकर आई। करीब ढाई घंटे की पूछताछ के बाद एसीबी को जसवंत ने बताया कि पैसे जगराम के पास है। इसके बाद टीम जसवंत को लेकर जगराम के जयपुर के प्रतापनगर स्थित इंदिरा गांधी घर लेकर गई। जहां जमीन में दबाए रुपए बरामद किए। पूछताछ में सामने आया कि विधायक ने पैसा लेकर अपने भांजे रोहित को दिया था। रोहित पैसा लेकर विधायक आवास से निकला था। फिर रिश्तेदार जसवंत को पैसा देकर कहा- यह पैसा परिचित जगराम को देना और छिपा देना। इसके बाद जसवंत पैसा लेकर जगराम के घर इंदिरा गांधी नगर गया था। पैसा देकर बोला की प्रॉपर्टी की डीलिंग नहीं हुई है, इसलिए इस पैसे को घर में कही पर छिपा दे। इसके बाद दोनों ने मिलकर पैसा जमीन में दबा दिया था। सड़क से कोर्ट रूम तक नंगे पैर लाए गए विधायक
एसीबी की टीम विधायक जयकृष्ण को लेकर एसीबी कोर्ट पहुंची। इस दौरान विधायक नंगे पैर थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वकीलों की हड़ताल होने के कारण विधायक को पैदल लाया जा रहा था, इसी दौरान उनकी चप्पल टूट गई, जिसके कारण नंगे पैर कोर्ट तक लाया गया। हालांकि लौटने के दौरान उनके लिए चप्पल की व्यवस्था कर दी गई थी। कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर सौंपा
इधर, विधायक जयकृष्ण पटेल को ACB ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने विधायक और उसके चचेरे भाई को दो दिन की रिमांड पर सौंप दिया। कोर्ट से बाहर आने के बाद विधायक जयकृष्ण पटेल ने कहा- मुझे फंसाया जा रहा है। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। इसके बाद एसीबी टीम विधायक को मुख्यालय लेकर चली गई। वहीं, दूसरी तरफ एसीबी ने विधायक क्वार्टर्स के सभी सीसीटीवी फुटेज को सीज कर लिया है। सर्वर रूम की एफएसएल से जांच करवाई जाएगी। ———————————– घूसखोर विधायक पटेल के कई सवाल संदेह के घेरे में:हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड पर पूछे प्रश्न; 600 किमी दूर सपोटरा की पंचायतों से जुड़ी जानकारी भी मांगी विधानसभा में सवाल इतने महत्वपूर्ण क्यों?…जिनके विधायक ने मांगे करोड़ों:बड़ा एक्शन करा सकता है एक प्रश्न; 8 विधायकों ने लगा रखे हैं खनन-टेंडर के सवाल कार में बैठकर BAP MLA ने घूसखोरी की रकम गिनी:नोटों के कलर हाथ में लगने से रंगेहाथ पकड़े गए बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *