BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली ग्रेड-बी पर खिसके:गिल, बुमराह और जडेजा को ग्रेड में जगह मिली, दूसरे ग्रेड में 11 प्लेयर्स शामिल

BCCIने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को रिटेंशन लिस्ट के ग्रेड बी में डाल दिया है। बोर्ड ने सोमवार को अपने प्लेयर्स की रिटेंशन लिस्ट जारी की। इसके मुताबिक कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ग्रेड ए में रखा गया है। वहीं, ग्रेड बी में टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित 6 अन्य खिलाड़ियों को रखा गया है। ग्रेड सी में 17 खिलाड़ी हैं। इनमें तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे नाम हैं। रिटेंशन की पूरी लिस्ट देखिए… रोहित-कोहली को ग्रेड-ए से बाहर क्यों?
रोहित और कोहली अब केवल वनडे खेल रहे हैं। इस वजह से दोनों को ग्रेड बी में डाला गया है। रोहित शर्मा ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल को भी अलविदा कह दिया था।
विमेंस प्लेयर्स की लिस्ट (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *